जापान की धरती से छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा सौदा? CM साय की कूटनीतिक चाल ने खोले तकनीक और व्यापार के नए दरवाज़े!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान के टोक्यो में अपने पहले दिन की यात्रा को आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के त्रिवेणी संगम में तब्दील कर दिया। छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में ये कदम एक Game-Changer साबित हो सकता है।

 असाकुसा मंदिर से की शुरुआत: 3 करोड़ जनता के लिए की प्रार्थना

टोक्यो पहुँचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और सतत विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भी एक ऐसे राज्य के रूप में उभरे जो शक्ति और शांति दोनों का प्रतीक बने।

 NTT Ltd. से मुलाकात: IT और डिजिटल इंडिया के नए रास्ते खुलने की उम्मीद

सीएम साय और प्रतिनिधिमंडल ने जापान की जानी-मानी आईटी कंपनी NTT लिमिटेड की CEO कायो इतो से मुलाकात की।
NTT दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में एक है, जिसकी वार्षिक आय $90 अरब से भी अधिक है।
बैठक में छत्तीसगढ़ में क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

 भारत-जापान डिनर डिप्लोमेसी: व्यापार और संस्कृति को मिला नया प्लेटफॉर्म

शाम को जापान स्थित भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सीएम साय ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय व्यापार सहयोग पर जोर दिया।
उन्होंने जापान की तकनीक और भारत की युवा शक्ति के तालमेल को औद्योगिक साझेदारी के लिए क्रांतिकारी बताया। साथ ही छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए टूरिज्म हब बनाने की दिशा में चर्चा हुई।

 पहले दिन ही छत्तीसगढ़ की वैश्विक उड़ान तय!

CM साय का यह जापान दौरा छत्तीसगढ़ के लिए उद्योग, तकनीक, डिजिटल इनोवेशन और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोलता नजर आ रहा है।
यह यात्रा छत्तीसगढ़ को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब में बदलने की रणनीतिक पहल साबित हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment