( विनोद साहू ) : धनोरा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता समूह के माध्यम से ग्राम पंचायत बाजार स्थल, शीतला मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद सीईओ महापात्र द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया और स्वच्छता संदेश भी दिया गया।


जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, ग्रामीणों, पंचायत के गणमान्य नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और बिहान समूह की महिलाओं ने मिलकर ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर बिहान के बीपीएम हरीश मंडावी और क्षेत्रीय समन्वयक विजया साहू ने समूह की महिलाओं को स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167596
Total views : 8194914