रायपुर: Vishnu Deo Sai आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे, जहां वे दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 12 बजे Nabarangpur पहुंचेंगे।
नबरंगपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे तुरंजियागुडा गांव पहुंचकर 12:30 बजे तक एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे नबरंगपुर से आगे के लिए रवाना होंगे।
ओडिशा दौरे के बाद मुख्यमंत्री Lal Bahadur Shastri Stadium में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा बस्तर के मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री Arang के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे पारागांव में आयोजित चंद्रनाथु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन 2026 में शामिल होंगे।
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6:20 बजे अपने निवास लौट आएंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164204
Total views : 8189542