कैबिनेट बैठकों से लेकर प्रदेश के महत्वपूर्ण सम्मेलन तक व्यस्त रहेगा मुख्यमंत्री का दिन
बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेमेतरा दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत वे महानदी भवन, मंत्रालय में होने वाली बैठकों से करेंगे, जिसके बाद वे बेमेतरा में आयोजित महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का आज का पूरा कार्यक्रम
-
सुबह 11 बजे — छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना की 33वीं बैठक में शामिल
-
दोपहर 12 बजे — मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक
-
दोपहर 2 बजे — मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक
-
इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक लेंगे
-
दोपहर करीब 3 बजे — बेमेतरा आगमन
-
छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में उपस्थिति
-
शाम 5 बजे — मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान
मुख्यमंत्री साय के इस दौरे को प्रदेश में बांस उद्योग के प्रोत्साहन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162952
Total views : 8187578