ज्ञानोदय हब से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा शेड्यूल जारी किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सड्डू में निर्मित ‘ज्ञानोदय हब’ का शुभारंभ करेंगे। हालांकि ज्ञानोदय हब के औपचारिक उद्घाटन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
ज्ञानोदय हब के शुरू होने से राजधानी रायपुर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बीते दिनों प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ज्ञानोदय हब सहित विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कालीबाड़ी और पेंशनबाड़ा स्थित पुराने छात्रावासों के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार-चार मंजिला नए हॉस्टल भवन के निर्माण के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सड्डू और डूंडा में तैयार किए गए पांच हॉस्टल भवनों का भी निरीक्षण किया, जहां लगभग एक हजार विद्यार्थियों के रहने की सुविधा विकसित की गई है। प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि सड्डू का पूरा परिसर लगभग 18 एकड़, जबकि डूंडा का हॉस्टल परिसर 10 एकड़ से अधिक भूमि में विकसित किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8153576
Total views : 8172822