ताजा खबर
“रायपुर में सीएम साय ने निभाई परंपरा — गौशाला में गूंजे मंत्र, जब मुख्यमंत्री ने खुद गौमाता को खिलाई खिचड़ी! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले को प्रदान किया “स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड” — आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सपरिवार गोवर्धन पूजा — प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भव्यता और गरिमा के साथ सजेगा बालोद का राज्योत्सव — कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’ Chardham Yatra 2025: बंद हुए गंगोत्री-यमुनोत्री-केदारनाथ के कपाट, 50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर बनाया इतिहास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सपरिवार गोवर्धन पूजा — प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायक लीला की स्मृति है, जब उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को आश्रय दिया था। यह पर्व समाज को एकता, सहयोग और विश्वास की शक्ति का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गोवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा — गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण — को जीवंत रखती है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व के माध्यम से प्रकृति और पशुधन के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment