यूनिटी मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ की जोरदार एंट्री! CM विष्णुदेव साय ने किया युवाओं को रवाना—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी राष्ट्रीय पदयात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यूनिटी मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ की जोरदार एंट्री! CM विष्णुदेव साय ने किया युवाओं को रवाना—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी राष्ट्रीय पदयात्रा

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 68 युवा बने प्रदेश के प्रतिनिधि, रायपुर से गूंजे—‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’ के नारे

यूनिटी मार्च में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा आज नागपुर के लिए रवाना हुए। राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’ के नारों से गूंज उठी।

कार्यक्रम में युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 68 युवा यूनिटी मार्च में शामिल हो रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात है। सरदार पटेल के योगदान से पूरा देश परिचित है और युवा उनकी विचारधारा को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय यात्रा पर निकल रहे हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यूनिटी मार्च हर वर्ष आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह यात्रा देश की एकता और अखंडता का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह यात्रा और भी विशेष हो गई है। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की इस पदयात्रा से हर युवा प्रेरणा लेगा और देश निर्माण में योगदान देने के लिए नए जोश के साथ आगे बढ़ेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment