रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों के पुनर्मूल्यांकन एवं उसमें रियायत दिए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि इससे आम नागरिकों, किसानों, व्यवसायियों सहित समाज के सभी वर्गों को सुविधा मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई गाइडलाइन दरें लागू होने से न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी गति प्राप्त होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177732
Total views : 8208206