छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है।
नई सूची के अनुसार, रायपुर सिटी का जिम्मा श्रीकुमार शंकर मेनन को दिया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे बनाए गए हैं।
बिलासपुर शहर में सिधांशु मिश्रा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं बिलासपुर ग्रामीण की कमान महेंद्र गंगोत्री को सौंपी गई है।

सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162626
Total views : 8187113