अद्वितीय शिलालेखों में अंकित कर रहे नगर को अध्यक्ष परमानन्द….वरिष्ठजनों का हुआ विशिष्ट सम्मान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल ) मुंगेली- 15 अगस्त को 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उल्लास से मनाया गया। नगर पंचायत सरगांव में भी आज़ादी पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू के कार्यकाल में नगर में लगातार हो रहे कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

इसी तारतम्य में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के उपरांत नगर के वरिष्ठ नागरिकों व समाज सेवियों  डॉ एन एस हुरा, डॉक्टर खोरबहरा राम साहू, रामजुडावन साहू, राजकुमार साहू, गोवर्धन यादव, रामफल लहरी, ललित पठारी, सीताराम पठारी, दुखीराम कौशिक, रामशरण कौशिक, धनीराम साहू, साधराम निर्मलकर,  बाबा परेटन गिरी गोस्वामी, रामस्वरूप पाण्डेय, बृजमोहन अग्रवाल, त्रिलोक चंद अग्रवाल, मुस्तफा खान, रामखेलावन राजपूत, इमामुद्दीन खान,बंशीलाल साहू,राधेश्याम साहू वकील,सीताराम केंवट,लखनू ध्रुव को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

भाव विभोर कर देने वाले इस सम्मान समारोह में अध्य्क्ष परमानन्द ने कहा कि सभी वरिष्ठ जनों का ये विशिष्ट सम्मान न वरन व्यक्ति का बल्कि ये उनके द्वारा हमे मिले आदर्शों, उनके विचारों, उनकी कर्तव्यपरायणता,व उनके महान कार्य जिसने इस नगर को एक अलग ऊंचाई प्रदान की है।

का भी है। हम बड़े सौभाग्यशाली है कि आज 15 अगस्त जैसे शुभ दिवस को हमें ये अवसर प्राप्त हुआ। अध्यक्ष परमानन्द साहू द्वारा किये जा रहे इन कार्यों से निश्चित ही आने वाले समय मे नगर का नाम एक अद्वितीय शिलालेख में अंकित हो जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment