बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
जांच के दौरान घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस को ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री या दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159084
Total views : 8181666