CG News : प्रेमी जोड़े की खेत में पेड़ पर लटकती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि, जिलें के गौरेला ब्लॉक में  प्रेमी जोड़े ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, दोनों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां पहुंचकर मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
इसके अलावा मामले की जांच में गौरेला जुट गई है। वहीं ये पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवसा पंचायत के मदरवानी गांव का बताया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामलें की जांच को लेकर एडिशनल पुलिस SP ने बताया कि, पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछताछ की, पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि, दोनों रविवार रात में ही बिना बताए घर से निकल चुके थे। सुबह गांव वालों ने घटना की जानकारी दी तब इस मामलें का पता चला।

वहीं इससे पहले दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही ये बताया कि, ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं। अब तक दोनों परिवारों के बीच कोई वाद-विवाद की कोई स्थिति भी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद जानकारी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment