CEO ने दो ग्राम पंचायत सचिवों को थामाया नोटिस, पंचायत कार्य में लापरवाही बरतने का है मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तखतपुर। जिला पंचायत सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले तखतपुर ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है. साथ ही संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इसमें बहतराई ग्राम पंचायत के सचिव लालजी कौशिक और ग्राम पंचायत साल्हेकापा के सचिव सुखनंदन सिंगरोल को नोटिस जारी किया गया है.

इन दोनों सचिवों के खिलाफ पंचायत कार्य में लापरवाही की शिकायत लगतार मिल रही थी. जिसे जिला पंचायत सीईओ ने गंभीरता से लेते हुए अब नोटिस जारी किया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment