कपल के बीच खूनी खेल, युवक की दर्दनाक मौत, युवती की हालत गंभीर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के बाद एक युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और फिर खुद पर भी जानलेवा वार कर लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार युवक और युवती दोनों बिलासपुर से बाइक पर सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। विवाद के दौरान युवक ने अचानक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया।

घटना के बाद घायल युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और दोनों के आपसी संबंधों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment