
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली – विधानसभा क्षेत्र बिल्हा सरगांव मंडल में भारतीय जनता पार्टी का भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सांस्कृतिक भवन में किया गया।अभियान की रुपरेखा और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,क्षेत्रीय विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि भारत में आज के समय में जब अन्य राजनीतिक पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड रही है,भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनता की सेवा में तत्परता से लगे हुए हैं।
भाजपा सदस्यता अभियान हमारी विचारधारा और सिद्धांतों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम बनेगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबको पूरी जिम्मेदारी,लगन,निष्ठा,जोश और उत्साह के साथ काम करना होगा। मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें गर्व है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य हैं,और भाजपा की मजबूती को कायम रखने के लिए पुनः सदस्यता अभियान को सफल बनाते हुए हर बुथ में सदस्यों की संख्या को बढ़ानी है।
इस अवसर पर घनश्याम राजपूत,रामधुन साहू, रामाधार सिंह,भोज सिंह ठाकुर,रामजुडावन साहू,गोविंद साहू,पोषण यादव, परमानंद साहू,हैप्पी हूरा,शिव पाण्डेय,रामकुमार कौशिक, अनिल दुबे,अंबालिका साहू,जमुना पांडे,शबाना जबीन, सविता कौशिक,दुर्गेश कौशिक, बिहारी राजपूत,तरुण अग्रवाल,हिरावन साहू,मनीष साहू,अनुज घृतलहरे,राहुल साहू,पवन साहू बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक,इकाई अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8120555
Total views : 8120957