BJP कार्यसमिति की बैठक: पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव, कांग्रेस पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हुई, जिसमें भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने किया. प्रस्ताव में कहा गया है कि एक तरफ जहां भाजपा विश्वास और विकास के एक नए युग में भारतीय लोकतंत्र को ले जा रही है, वहीं कांग्रेस लगातार अपनी हरकतों से देश और लोकतंत्र को कलंकित कर रही है. कार्यसमिति ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में भी जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति-नीति, मोदीजी की गारंटी और अपनी सरकारों की उपलब्धियों को बताएं और निकाय व पंचायत चुनाव में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं.

राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में हिन्दुओं को हिंसक कहकर देश और सनातन समाज का अपमान किया है. इसी तरह उन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन के के बारे में भी अनर्गल बयानबाजी कर हिंदू भावना को आहत किया है. यह विस्तारित कार्यसमिति राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करती है. हजारों वर्षों से शांति और अहिंसा के लिए विख्यात हिन्दू समाज को इस तरह अपमानित करने की जितनी निंदा की जाए वह कम है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment