बिलासपुर: रेलवे का ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई ट्रेन लेट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 12 फरवरी 2025 से शुरू होकर 13 दिनों तक चलेगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियाँ:

  1. गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस 15 से 25 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 24 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली गाड़ियाँ:

  1. 20821 पुणे-शालीमार एक्सप्रेस (17 फरवरी 2025) 02 घंटे देरी से चलेगी।
  2. 12767 नांदेड़-शालीमार एक्सप्रेस (17 फरवरी 2025) 01 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
  3. 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल (24 फरवरी 2025) 03 घंटे देरी से चलेगी।
  4. 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (24 फरवरी 2025) 02 घंटे देरी से चलेगी।
  5. 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (24 फरवरी 2025) 02 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
  6. 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (25 फरवरी 2025) 02 घंटे देरी से चलेगी।
  7. 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल (25 फरवरी 2025) 02 घंटे देरी से चलेगी।
  8. 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस (25 फरवरी 2025) 04 घंटे देरी से चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी:

  1. 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (24 फरवरी 2025) परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *