बिलासपुर: बिलासपुर डिवीजन के चांपा-खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 9 से 13 दिसंबर तक चलेगा।
इस कारण 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू, 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू और 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 5 दिन के लिए रद्द रहेंगी।
इसके अलावा, 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू गाड़ी बिलासपुर में समाप्त होगी और 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू गाड़ी बिलासपुर से गोंदिया के लिए रवाना होगी। 9 से 13 दिसंबर तक गोंदिया–बिलासपुर और झारसुगुड़ा–बिलासपुर सेक्शन के बीच इन गाड़ियों का संचालन रद्द रहेगा।
यात्रीगण अपने सफर की योजना पूर्व-जानकारी और वैकल्पिक साधनों के अनुसार बनाएं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8120326
Total views : 8120579