जगदलपुर में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 बस्तर पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से लाई गई 53 किलो से अधिक गांजा बरामद

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.17 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक (नंबर OR 10 D 6439) पर दो बोरियों में गांजा लेकर एक युवक नगरनार की तरफ से आड़ावाल की ओर बढ़ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आड़ावाल के पास चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक वहां पहुंची, जिसे जवानों ने रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रफी शेख (37) बताया। जब पुलिस ने उसकी बोरी की तलाशी ली, तो उसमें से गांजे की बड़ी खेप मिली।

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लग गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment