रायपुर : कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले में राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए एडिशनल एसपी विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया है। विकास कुमार इस पूरे घटनाक्रम में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।
इस कार्रवाई के पीछे वजह लोहारीडीह हिंसा मामले में गिरफ्तार एक आरोपी प्रशांत साहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत है, जिसने पूरे मामले को तूल दे दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और मृतक प्रशांत साहू के परिजनों से मुलाकात की। उनके आदेश पर एडिशनल एसपी को सस्पेंड कर दिया गया है।
साथ ही, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। विकास कुमार, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं, पूरे मामले की जांच में लीड कर रहे थे।
घटनाक्रम की जानकारी:
प्रशांत साहू (27) ग्राम लोहारीडीह का निवासी था और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।
इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिए जाने के कुछ समय बाद जेल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई प्रशांत साहू के परिजनों की मौजूदगी में कराई जाएगी। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया है और इसे हत्या करार दिया है।
वहीं, महंत ने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की है। पुलिस ने प्रशांत को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था, और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167596
Total views : 8194914