थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, एसपी योगेश पटेल की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद: जिले में अनुशासनहीनता के मामले में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने सख्त कार्रवाई की है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेंद्र साहू और आरक्षक पंकज तारम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र बालोद अटैच किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 16 सितंबर 2025 को कार्यालयीन पत्र क्रमांक पु.अ./बालोद/स्था./एच/403/2025 के माध्यम से आरक्षक क्रमांक 272 पंकज तारम का स्थानांतरण अर्जुन्दा थाना से गुंडरदेही थाना किया गया था। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल के लिए रवानगी देने के निर्देश दिए गए थे।

आरोप है कि अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू ने आरक्षक पंकज तारम को गुंडरदेही थाना के लिए रवानगी नहीं दी और एसपी के आदेश की अवहेलना की। इसे पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और गैरजिम्मेदाराना आचरण मानते हुए एसपी ने दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने के पात्र होंगे। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment