रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 20 व्यावसायिक परिसरों में लगाया गया ताला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 20 व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार, अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर की गई।

जोन 8 के वीर सावरकर नगर, वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र में लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक खगेंद्र सोनी, राम कुमार अवसर और चंदन रगड़े की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

नोटिस के बावजूद नहीं जमा किया टैक्स

नगर निगम की ओर से बताया गया कि संबंधित बकायादारों को पूर्व में डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए 20 व्यावसायिक परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी की।

इन बकायादारों पर थी बड़ी राशि लंबित

नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों के अनुसार, जिन प्रमुख बकायादारों के परिसरों को सील किया गया, उनमें—

  • प्रीतम सिंह–जीत सिंह पर ₹5,26,273

  • अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी पर ₹2,24,509

  • हरवंश सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरजीत कौर पर ₹4,49,614

  • राहुल धारीवाल पर ₹1,82,710

  • आदिल खान पर ₹1,40,257

  • प्रमोद अग्रवाल पर ₹4,38,529

  • ओमप्रकाश तिवारी पर ₹1,33,053

  • सुरेन्द्र सिंह, गुरविंदर सिंह पर ₹1,16,741

  • राजेश चंद्राकर पर ₹2,19,394

  • सहित अन्य बकायादारों के परिसरों को सीलबंद किया गया।

बकाया जमा होने पर खुलेगा ताला

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि का भुगतान होने के बाद ही सीलबंद व्यावसायिक परिसरों से ताला हटाया जाएगा। आगे भी जोन क्षेत्र में बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment