चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की नगदी समेत आरोपी शिव साहू गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

  • थाना चकरभाठा ने 9 दिसंबर 2024 को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी के कब्जे से 7,200 रुपये की नगदी बरामद।
  • आरोपी का नाम शिव साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 6, अचानकपुर, चकरभाठा।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

  • प्रार्थी निखिल तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 दिसंबर 2024 को उनके साले राहुल पांडे की शादी समारोह में आयोजित प्रीति भोज के दौरान मेहमानों ने वर-वधु को उपहार में लिफाफे में नगदी दी थी, जिसे स्टेज पर एक थैले में रखा गया था।
  • कुछ समय बाद, थैला चोरी हो गया, और वीडियो में आरोपी शिव साहू डीजे में काम करते हुए थैला उठाते दिखाई दिया।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव साहू को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई नगदी 7,200 रुपये जब्त की।
  • आरोपी के खिलाफ धारा 303/2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में SI ओपी कुर्रे, ASI राधे लाल ध्रुवे, और प्र.आर. प्रभाकर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment