डोंगरगढ़ से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद लौटते समय भाजपा नेताओं के साथ बड़ा हादसा हो गया।
घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब रोपवे से नीचे उतरते वक्त अचानक तकनीकी खराबी आ गई। रोपवे की केबल टूट जाने से केबिन नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में पूर्व गृहमंत्री और वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित छह लोग घायल हो गए।

हादसे के वक्त रोपवे के केबिन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता दया सिंह, बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष और अन्य लोग सवार थे।
भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं और उनके हाथ की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। रामसेवक पैकरा और दया सिंह को भी काफी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुंरत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, प्रशासन मौके पर मौजूद है और हादसे की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169722
Total views : 8197783