धमतरी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार धमतरी जिले सहित सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के लिए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में धमतरी पुलिस की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड) टीम को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।
डीआरजी टीम चंदनबाहरा और सेमरा क्षेत्र, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद में नक्सल सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका और अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़ से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
पुलिस ने बरामद सभी हथियारों और सामग्री को विधिवत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद सामग्री का विवरण इस प्रकार है—
-
01 नग बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) रायफल
-
01 नग 8 एमएम रायफल
-
03 नग बीजीएल ग्रेनेड
-
08 नग बीजीएल के खाली कार्टिज
-
गन पाउडर – 25 ग्राम
-
01 नग पाउच
नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम सफलता है। आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई कर नक्सलियों के छुपाए गए हथियारों और संसाधनों को नष्ट किया जा रहा है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सल उन्मूलन अभियान आगे भी सख्ती और सतर्कता के साथ जारी रहेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8153648
Total views : 8172957