छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई।
मृत महिला नक्सली की पहचान ACM रूपी के रूप में हुई है, जिसे बस्तर क्षेत्र में बड़े कैडर की आखिरी सक्रिय नक्सली माना जा रहा था।
बताया जा रहा है कि रूपी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही है।
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8180497
Total views : 8211940