जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर भव्य और गरिमामयी स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के दंतेवाड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक और आस्था से परिपूर्ण धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत बस्तर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से सुसज्जित इस क्षेत्र में राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति जनजातीय अस्मिता, विकास और नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त करेगी।
बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को नजदीक से देखा और सराहा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आदिवासी कला से सजा आयोजन स्थल
कार्यक्रम स्थल पर विशाल और भव्य मंच का निर्माण किया गया है। मंच और पूरे परिसर को आदिवासी कला, पारंपरिक प्रतीकों और रंगों से सजाया गया है, जिससे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर पूरे बस्तर अंचल में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8153449
Total views : 8172607