बैंक कर्मचारी ने सरकार को लगाया 27 लाख का चूना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्ट्रेट खाते से हेराफेरी, आंतरिक वाउचर से निकाली गई शासकीय राशि

मुंगेली: जिले में सरकारी खजाने में सेंधमारी का एक गंभीर मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से करीब 26.87 लाख रुपये की हेराफेरी किए जाने का खुलासा हुआ है। मामला सामने आते ही जिला प्रशासन और बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंगेली शाखा से जुड़ा हुआ है। अपर कलेक्टर जीएल यादव द्वारा बैंक को जारी नोटिस के बाद जांच में सामने आया कि खाते से किए गए लेन-देन कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा अधिकृत नहीं थे। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने स्वीकार किया कि उनके कर्मचारी टिकेश कुमार (CSA) ने आंतरिक वाउचर के माध्यम से अधिकारियों की गोपनीय आईडी का दुरुपयोग करते हुए अनाधिकृत रूप से यह राशि निकाली थी।

मामला उजागर होते ही बैंक द्वारा गबन की गई पूरी राशि संबंधित खाते में वापस जमा करा दी गई है। आरोपी कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही रायपुर स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

हालांकि, जिला प्रशासन बैंक के इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय राशि की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला अत्यंत गंभीर है और इसमें केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही की भी भूमिका सामने आ रही है। प्रशासन आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment