रायपुर: राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर शहर में जगह-जगह इस कार्यक्रम का विरोध देखने को मिल रहा है। इसी बीच बजरंग दल ने कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए अंतिम चेतावनी जारी की है।
प्रारंभिक विरोध के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम के पोस्टर से सनी लियोनी की तस्वीर हटाकर उसे “डीजे सनी” के नाम से प्रचारित करना शुरू किया था। इसके बावजूद बजरंग दल का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। बजरंग दल नेता विजेंद्र वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उल्लेखनीय है कि सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। इस कार्यक्रम को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही विरोध और तेज हो गया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177732
Total views : 8208206