निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली – भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से संचालित वित्तीय साक्षरता परियोजना कार्यक्रम समर्पित संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग के बारे में जानकारी दिया जाता है इसी संदर्भ में पथरिया ब्लाक के ग्राम लाटा पंचायत रौनाकापा में समूह बैठक कर के लोगों को बैंकिंग के बारे में जानकारी दिया गया।
जिसके अंतर्गत बैंकिंग, बजट, बचत, पंजीकृत संस्थान में निवेश, बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना ,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, (क्लेम फॉर्म 30 दिन के भीतर ही भर कर जमा करने के लिए कहा गया! ), अटल पेंशन , सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ,मोबाइल कॉल के द्वारा होने वाले फ्रॉड से बचाव के लिए ओटीपी किसी को ना बताने के बारे में कहा गया क्योंकि कोई भी बैंक निजी बैंक विवरण की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से नहीं मांगता, प्रलोभनो से बचने एवं पुलिस साइबर सेल नंबर 1930 और रिजर्व बैंक के 14448 के बारे में जानकारी दिया गया ।
इस कार्यक्रम में अमित यादव द्वारा स्व सहायता समूह को विशेष रूप से प्रोजेटर के माध्यम से जानकारी दिया गया । तथा उनके समस्याओं को भी पूछा गया व पूर्ण रूप से सहायता का आश्वासन दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में , समर्पित संस्था से पथरिया ब्लॉक काउंसलर अमित यादव, एवं सरोजनी मनहर (सक्रिय महिला), मनीषा साहू (कृषि सखी) व ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165531
Total views : 8191463