रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। वेस्ट जोन पुलिस ने शनिवार को महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आकर गांजा की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10.60 लाख रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया गया है। कार्रवाई मुजगहन थाना क्षेत्र के नया धमतरी रोड के पास की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी धनेली ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक की तलाश में खड़े थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 21 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10.60 लाख रुपए आंकी गई है।
गिरफ्तारी के बाद मुजगहन पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159040
Total views : 8181612