ताजा खबर
‘गिरफ्तारी सर्वे’ पर सियासी तूफान! भूपेश बघेल के दावे को डिप्टी CM अरुण साव ने बताया बेबुनियाद, बोले– डरने की जरूरत नहीं 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप सरेराह 9 वार… CCTV में कैद मौत का तांडव! चंगोराभाठा में युवक पर चाकूबाजी से हड़कंप पहाड़ियों में मौत का जाल! गरियाबंद में नक्सलियों का खतरनाक डंप मिला—फोर्स की बड़ी कार्रवाई से टली बड़ी तबाही

अरविन्द कुमार पाण्डेय ने हिन्दू महासभा पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली : अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल में महासभा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने और जेहादी ताकतों के खिलाफ धर्मयुद्ध तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल में नेतृत्व परिवर्तन किया है। 24 परगना जनपद के अरविन्द कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।


हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जयदीप दत्ता के नेतृत्व में हिन्दू महासभा प्रदेश कार्यकारिणी पिछले एक वर्ष से निष्क्रिय पड़ी हुई थी। प्रदेश प्रभारी समीर बनर्जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन वार्ता कर प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन करने का परामर्श दिया। उनके परामर्श को स्वीकृत कर नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय लिया गया।

जारी बयान में बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय और राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी की अनुशंसा पर अरविन्द कुमार पाण्डेय को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।


अरविन्द कुमार पाण्डेय ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी, प्रदेश प्रभारी समीर बनर्जी का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालते ही निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी में भंग कार्यकारिणी के समर्पित पदाधिकारियों के साथ ऊर्जावान और नए कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।
 

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल जेहादियों का गढ़ बन चुका है और हिंदुओं पर निरंतर धर्म परिवर्तन का खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से आबादी का संतुलन गड़बड़ा गया है और हिंदुओं का उत्पीड़न जारी है।

हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने के लिए हिन्दू महासभा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान आरंभ करेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment