ताजा खबर
‘गिरफ्तारी सर्वे’ पर सियासी तूफान! भूपेश बघेल के दावे को डिप्टी CM अरुण साव ने बताया बेबुनियाद, बोले– डरने की जरूरत नहीं 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप सरेराह 9 वार… CCTV में कैद मौत का तांडव! चंगोराभाठा में युवक पर चाकूबाजी से हड़कंप पहाड़ियों में मौत का जाल! गरियाबंद में नक्सलियों का खतरनाक डंप मिला—फोर्स की बड़ी कार्रवाई से टली बड़ी तबाही

सारागांव हादसे के मृतकों को 5-5 लाख देने की घोषणा…..घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक छट्टी कार्यक्रम से माजदा वाहन (CG 04 MQ 1259) से लौट रहे थे। रास्ते में रायपुर-बलौदबाज़ार मार्ग पर सारागांव के पास उनका वाहन पहले एक ट्रेलर और फिर एक डंपर से टकरा गया।

घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है… संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।”

वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासन से घायलों के बेहतर इलाज की मांग की और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हादसे की जांच जारी है और प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment