भारत एक के बाद एक तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहा है और समाज की कई बाधाओं को तोड़ रहा है, इसी कड़ी में शरद पवार की पार्टी नेशनल कांग्रेस पार्टी ने अपनी पार्टी में एक समलैंगिक नेता अनीश गावंडे को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है.
अनीश इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले समलैंगिक युवा हैं.
अनीश जिनकी उम्र 27 साल हैं, उनके पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने से LGBTQIA+ समुदाय के लिए उम्मीद की किरण जगी है. उन्हें भी इस से हौसला मिलेगा की वो हर क्षेत्र में आगे आ सकते हैं.
अनीश ने अपनी गे होने की पहचान हमेशा अपने साथ लेकर चलते हैं और इसको नहीं छुपाते हैं. पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद अनीश ने कहा वो इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए काफी उत्साहित है.
साथ ही उन्होंने कहा, भले ही मैं अब राजनीति में सक्रिय हो गया हूं, लेकिन इसमें 10 साल की कड़ी मेहनत लगी है, जब मैं 2014 में स्कूल में था तभी से मेरी राजनीति में रुचि रही है।
लेकिन तब मैं अपनी पहचान के साथ राजनीति में नहीं आ सका. अनीश ने कहा, फिर मैंने शरद पवार और सुप्रिया सुले से राजनीति में आने का एक मौका मांगा और उन्होंने मुझे वो मौका दिया.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168834
Total views : 8196600