
बिलासपुर साई धाम निवासी कुशल गृहिणी अलका तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की एम हिंदी की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अलका को विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में 10 अगस्त को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। आरंभ से मेधावी छात्रा रही अलका तिवारी ने बीएलटी महाविद्यालय रतनपुर से एम ए हिंदी की परीक्षा स्वाध्यायी छात्रा के रूप में दी थी।
हिंदी साहित्य में विशेष रुचि रखने वाली अलका कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ को अपना प्रिय एवं प्रेरक कवि मानती हैं।


निराला जी के महाकाव्य राम की शक्ति पूजा की प्रेरणादायक पंक्तियों से हमेशा प्रेरित होती हैं। अलका ने बताया कि वे एक कुशल गृहिणी हैं। घर की जिम्मेदारियों के साथ दो छोटे बच्चों शान व शानवी की देखरेख के मध्य अध्ययन करना चुनौतीपूर्ण था, परंतु हिंदी विषय के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें अध्ययन में बहुत सहायता की।
वे भविष्य में नेट परीक्षा दिलाकर सहायक प्राध्यापक बनना चाहती हैं। अलका की इस सफलता पर नगर पंचायत बोदरी में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत उनके पिता बद्री विशाल तिवारी माता ऋषि तिवारी भाई विनय विशाल तिवारी के साथ साथ पूरा परिवार एवं स्नेहीजन हर्षित हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179917
Total views : 8211179