अग्रसेन योगासन शाखा ने विजयादशमी, शस्त्रपूजा पर्व मनाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंगः अग्रसेन योगासन शाखा अग्रवाल पारा आरंग द्वारा मंगलवार को विजयादशमी, शस्त्रपूजा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश साहू, अध्यक्षता शंकर पाल, मुख्यवक्ता अनुपनाथ योगी एवं रामु मिर्धा द्वारा शस्त्र, भारत माता, डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिव गोलवरकर गुरू जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि राजेश साहू ने अपने उदबोधन में कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की परिस्थिति को देख कर समाज को जगाने राष्ट्र के लिए काम कर रहा है। पहले आरंग राष्ट्रीय स्वयंसेवक का प्रमुख केन्द्र था, जो कुछ समय से सुप्त अवस्था मे था लेकिन आज अग्रसेन योगासन शाखा नियमित रूप से लग रहा है जो प्रशंसनीय है, यही शाखा की परिभाषा है। वहीं अध्यक्षता कर रहे शंकर पाल ने कहा कि भगवान राम ने असुरी शक्ति को पराजित करने के पहले नव देवी जो दुर्गा के रूप में है उसकी अराधना, पूजा की और उनसे शक्ति प्राप्त कर अहंकारी रावण का वध किया, जो असत्य पर सत्य का जीत था।

हमारी भारतीय सनातन परंपरा इसी को याद कर विजयादशमी पर्व को मनाते हैं। उन्होने भारतीय पराक्रम एवं शौर्य को जगाने, समाज को संगठित करने, देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रशंसा की। मुख्यवक्ता अनूपनाथ योगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100वी वर्ष की ओर प्रवेश कर रहा है। इन वर्षों में निरंतर त्याग, सेवा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए विभिन्न संकट जैसे बीमारियां, युद्ध एवं जाति भेद की झूठी कोशिश से हिन्दुओ को बाटने का कार्य किया गया।

जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समरस्ता के साथ भारतीय संस्कृति को धारण कर दूर करने का प्रयास किया। आरंग नगर प्रमुख रामू मिर्धा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पञ्च जन्य बातें – स्व का भान, कर्तव्य बोध, कुटुम्ब प्रबोधन सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण पर जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने अग्रवाल पारा, शीतला पारा, ब्राम्हण पारा एवं गुप्ता पारा से होकर अग्रसेन योगासन शाखा तक पथ संचालन किया। इस अवसर पर ओम गुप्ता, विनोद गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, गोपाल पाल, बलराम साहू, राकेश साहू, देवेंद्र वर्मा, शंकर यादव, बाबू गुलाब दास एवं राम कुमार कंसारी सहित कुल 17 स्वयं सेवक बंधू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त अशोक कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।

 

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment