जीपीएम। जिले के मरवाही वनमंडल में एक साल बाद फिर से दुर्लभ सफेद भालू दिखाई दिया। यह भालू भाड़ी गांव की डोंगरी में देखा गया, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। मरवाही अपने इस अनोखे सफेद भालू के लिए लंबे समय से प्रसिद्ध है।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफेद भालू असल में स्लॉथ भालू है। इसका सफेद रंग किसी बाहरी कारण से नहीं, बल्कि आनुवंशिक स्थिति ‘एल्बिनिज्म’ के कारण है। एल्बिनिज्म एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें शरीर में मेलेनिन नामक पिगमेंट नहीं बन पाता, जो त्वचा और बालों को रंग देता है। मेलेनिन की कमी के कारण इस स्लॉथ भालू के बाल और त्वचा सफेद दिखाई देते हैं।
भाड़ी गांव के डोंगरी जंगल में नजर आए इस सफेद भालू ने वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्सुकता और खुशी दोनों पैदा कर दी। वन विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि भालू के आसपास अनावश्यक हलचल न करें और उसे सुरक्षित वातावरण में रहने दें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165685
Total views : 8191688