पेंड्रा। कांग्रेस संगठन से बगावत करने वाले नगर पालिका पेंड्रा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षदों समेत 8 पदाधिकारियों का पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, 9 पदाधिकारियों को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित कर दिया गया है।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव द्वारा जारी आदेश में कुल 17 नेताओं पर संगठन की गाज गिरी है। इसके साथ ही, एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित पाठक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

इस्तीफा स्वीकार करने वाले पदाधिकारी:
- अमोल पाठक
- प्रशांत श्रीवास
- राकेश जालान
- मोहम्मद सदीक खान
- श्रीमती जलेश सिंह
- सौभाग्य सिंह ठाकुर
- शशांक शर्मा
- जयदत्त तिवारी
- प्रेमवती कोल
निष्कासित पदाधिकारी:
- इकबाल सिंह
- सुशील शर्मा
- प्रवेश शर्मा
- सार्थक गुप्ता
- मोहम्मद जमील इराकी
- दानिश खान
- अमोस आनंद
- लक्ष्मण राजपूत
- सुशील श्रीवास
इस कार्रवाई से जिले में कांग्रेस संगठन में हलचल मच गई है। पार्टी अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए आगे भी कठोर कदम उठा सकती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158431
Total views : 8180616