Accident : कैथल में कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिरी, तीन महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कैथल। कैथल के गांव मुंदडी के पास  एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment