उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक फैला गांजा तस्करी नेटवर्क बेनकाब! ऑपरेशन निश्चय में 5 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक फैले अवैध गांजा तस्करी नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश करते हुए गरियाबंद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रेंज स्तरीय ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत 10 दिनों में की गई यह 6वीं बड़ी कार्रवाई है, जिसमें पुलिस ने 34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 तस्करों को धरदबोचा

 दो बाइक से हो रही थी सप्लाई — राजिम पहुँचने से पहले दबोचे गए

25 नवंबर को राजिम थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध युवक उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बेलटुकरी रोड, जोरा तालाब के पास दोनों वाहनों को रोक लिया।

जांच में निकला खौफनाक सच—
???? दोनों बाइकों पर पीछे बैठे आरोपियों के बैग से 30 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
???? बरामद माल की कीमत करीब ₹15.20 लाख
???? 2 बाइक व 5 मोबाइल भी जब्त

 तस्करी की पूरी चेन उजागर — एंड-टू-एंड कार्रवाई

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष राजावत ने यह गांजा प्रेम सोनवानी से खरीदा था और इसे रायपुर में सप्लाई करने की योजना थी।
पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

 गिरफ्तार तस्करों के नाम

  1. भूपेंद्र रात्रे (19) – खरियार रोड, उड़ीसा

  2. आशीष राजावत (26) – ककारा, भिंड (एमपी)

  3. कुशल यादव (19) – खरियार रोड, उड़ीसा

  4. छबीलाल सतनामी (31) – खरियार रोड, उड़ीसा

  5. प्रेम सोनवानी उर्फ बेब्बे (23) – खोपेतरा, उड़ीसा

 कुल जब्ती

  • अवैध गांजा: 34.200 किलो (कीमत ₹17.20 लाख)

  • 2 मोटरसाइकिल: ₹1.70 लाख

  • 5 मोबाइल फोन
    ➡️ कुल मूल्य: ₹18.90 लाख

 पुलिस की चेतावनी — तस्करों पर अब और भी कड़ा शिकंजा

गरियाबंद पुलिस ने साफ कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है।
ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थ, हीरा व वन्य जीव तस्करी पर और भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment