ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

घरघोड़ा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ईद मिलादुन्नबी रैली में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने जलपान व मिठाई कराकर दिया भाईचारे का संदेश

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा। शुक्रवार को घरघोड़ा में पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब
के जन्मदिन के पावन अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भाईचारे और अमन का अनोखा नज़ारा देखने को मिला।

ईद-ए-मिलादुन्नबी इस्लामी चंद्र कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। पर्व के अवसर पर नगर की मस्जिदों, ईदगाह, कब्रिस्तान, गलियों और मुख्य बाज़ारों को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक झांकियों और बैनरों से सजाया गया।

इस वर्ष उत्सव में सभी वर्गों के लोग – बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे – बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पैगंबर साहब की शिक्षाओं, उनके जीवन और भाईचारे के संदेशों को याद करते हुए मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन मुस्लिम जमात घरघोड़ा की अगुवाई में किया गया। यह जुलूस मस्जिद से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, जय स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, दुर्गा मंदिर चौक और कारगिल चौक होते हुए ईदगाह रेस्ट हाउस के सामने संपन्न हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बच्चों और युवाओं की टोली, दुपहिया पर सवार बच्चे तथा आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं।

रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी,इमरान ख़ान, सलीम ख़ान, बेलाल ख़ान, नरेन्द्र बारेगी, सोनू गुप्ता सहित विभिन्न समाज के लोगों ने जुलूस में पेयजल, मिष्ठान और जलपान की व्यवस्था की तथा फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश पूरे नगर में फैलाया गया।

पुलिस प्रशासन पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में सक्रिय रहा। कमेटी के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया। जुलूस के दौरान छोटे बच्चों और मौलानाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इमाम ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment