कांकेर: जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई Kanker जिले के थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास की गई। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी 13 फरवरी को संदिग्ध सामग्री बरामद हुई।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
नक्सल उन्मूलन अभियान Bastar रेंज में लगातार जारी है। अभियान का संचालन आईजी पी. सुंदरराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश तथा 94वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी राघवेंद्र सिंह का भी अभियान में सहयोग रहा।
बरामद सामग्री
सर्चिंग के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई:
-
बीजीएल लांचर – 2
-
12 बोर बंदूक – 2
-
एयरगन – 1
-
डायरेक्शन आईईडी – 3
-
टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) – 1
-
बीजीएल बम – 30
-
12 बोर राउंड – 26
-
लगभग 2 किग्रा बारूद (प्लास्टिक पैकेट में)
-
मल्टीमीटर – 1
-
पटाखा – 12 पैकेट
-
बिजली वायर – 2 बंडल
-
पाउच – 2
-
स्प्लिंटर – 1 पैकेट
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों द्वारा भविष्य में अंजाम दी जा सकने वाली बड़ी घटना टल गई है। जब्त सामग्री के संबंध में थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156469
Total views : 8177451