डोंगरगढ़। भाजपा में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक संकट के बाद अब डोंगरगढ़ शहर मंडल की नई टीम का गठन कर दिया गया है। सौमित्र सोनी को शहर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विनय बंसल और अमित बोस को महामंत्री बनाया गया है।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब पिछले कुछ महीनों से डोंगरगढ़ भाजपा का स्थानीय संगठन विवादों और असंतोष से जूझ रहा था। इससे पहले शहर मंडल की पूरी कार्यसमिति को भंग कर दिया गया था। यह कार्रवाई 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे और लगातार बढ़ते संगठनात्मक विवाद के बीच की गई थी।

मंडल कार्यसमिति भंग किए जाने के साथ ही पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित भी किया गया था। इसके बाद अब नए सिरे से शहर मंडल का गठन किया गया है। नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद पार्टी ने डोंगरगढ़ में संगठन को फिर से सक्रिय और व्यवस्थित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
सौमित्र सोनी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने और विनय बंसल व अमित बोस को महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की चुनौती रहेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8243733
Total views : 8292786