गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों के तबादले किए गए हैं। लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर स्थानांतरित किया गया है।




पेंड्रारोड, मरवाही, सकोला और पेण्ड्रा तहसीलों में पटवारियों की नई पदस्थापना की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी तबादला सूची में कुल 60 पटवारियों के नाम शामिल हैं। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई राजस्व कार्यों में बेहतर व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243225
Total views : 8292184