गुढ़ियारी थाने में तोड़फोड़ का आरोप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने के मामले में कार्रवाई रोकने को लेकर हुआ विवाद

रायपुर। गुढ़ियारी थाना परिसर में विवाद के दौरान तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभंकर द्विवेदी पर थाना परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाए जाने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई रोकने और उसे छोड़ने को लेकर कथित तौर पर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर थाना परिसर में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान शुभंकर द्विवेदी आक्रोशित हो गए और थाना परिसर में तोड़फोड़ की।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

थाना परिसर में पुलिस कार्रवाई के दौरान इस तरह विवाद और कथित तोड़फोड़ की घटना को लेकर कानून-व्यवस्था और पुलिस पर दबाव बनाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की विस्तृत जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment