बिलासपुर। बेलटुकरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। छात्रा से कुर्सी साफ कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने स्कूल के प्रधान पाठक भारतीय खांडे को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
दरअसल, शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक छात्रा स्कूल में कुर्सी साफ करती दिखाई दे रही थी। बताया गया कि छात्रा की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उससे कुर्सी साफ कराने का काम कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे।
मामले को मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भारतीय खांडे को नोटिस जारी करते हुए पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रधान पाठक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239924
Total views : 8288224