रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने 6 दिनों की ED रिमांड मंजूर की है। ईडी ने अदालत में उत्कर्ष चंद्राकर के साथ चेतन बोरघारिया की कथित व्हाट्सएप चैट मिलने का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी।
अब ED रिमांड के दौरान चेतन बोरघारिया से CGPSC मामले में कथित गड़बड़ियों और संबंधित लोगों से उनके संपर्क को लेकर पूछताछ करेगी। मामले में ED की जांच आगे भी जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239716
Total views : 8287979