बिलासपुर : । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में ऊरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत ऊरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। कार्य के चलते 13 और 14 सितंबर को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
13 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (58205) और रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746) रद्द रहेंगी।
वहीं, 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204), नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर (58206) तथा गेवरा रोड-रायपुर मेमू (68745) का परिचालन रद्द रहेगा।
बिलासपुर में समाप्त और प्रारंभ होगी मेमू
इसके अलावा, 13 सितंबर को ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन से ही प्रारंभ होगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239068
Total views : 8287194