रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्त नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम स्तर पर पार्टी ने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बीरगांव नगर निगम के लिए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी का उद्देश्य निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों को गति देना है। पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8237428
Total views : 8285124