नई दिल्ली, 5 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने शनिवार को नए महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की।
पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। वहीं रंजीत सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुरजेवाला को इसके साथ ही कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसी क्रम में सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी, डॉ. सिरिवेला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभारी तथा पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस ने निवर्तमान महासचिव एवं प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और माणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है। वहीं मुकुल वासनिक AICC के महासचिव पद पर बने रहेंगे।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236361
Total views : 8283813